इंदौर: इंदौर में 68वां ग्रीन कॉरिडोर: 25 वर्षीय ब्रेन डेड युवक से कई मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी
Indore, Indore | Jul 27, 2026 परिवार के इकलौते बेटे गौरव फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर का काम करते थे। वे एक्टर भी बनना चाहते थे। पिता सतीश दवे सरकारी नौकरी से रिटायर्ड हैं। मां गृहिणी हैं। छोटी बहन वैदेही की शादी हो चुकी है। सोमवार 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक ब्रेन डेथ की पुष्टि होने के बाद गौरव की बहन वैदेही राठी, बहनोई पल्केश राठी और भाई रितिक चावरे ने माता-पिता को संभाला।