सरदारशहर: ताल मैदान में चल रही रामलीला में रावण वध के बाद लंका, मेघनाथ, कुंभकरण और रावण के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन
सरदारशहर के ताल मैदान में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर की रात्रि 12 बजे तक लोक रंजन परिषद और एकता मंच की ओर से आयोजित रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला शनिवार रात्रि 12 बजे समापन हो गई। शनिवार शाम 8:00 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में शहर वासी रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचने लगे। पूरा ताल मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।