सरदारशहर: पुन्नूसर गांव की रोही में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
सरदारशहर के पन्नूसर गांव की रोही में रविवार शाम करीब 4 बजे खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पुन्नूसर निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र कृष्णलाल जाट की मौत हो गई। रविवार शाम 6 बजे राजकीय अस्पताल में पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसआई मंगूराम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है।