सरदारशहर: उड़सर लाडेरा के पास कार और गन्ना ज्यूस निकालने वाले जुगाड़ की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में 4 लोग घायल, 2 को किया रैफर
सरदारशहर के उड़सर लोडेरा के पास रविवार शाम 6 बजे गन्ना जूस निकालने वाले जुगाड़ व कार की भिड़ंत में चार जने घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर मोके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक सुभाष सिहाग व ईएमटी संजय खीचड़ ने 108 एंबुलेंस की सहायता से चारो घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया।