सरदारशहर: तालमैदान में झिंडीमिंडी पर जुआ खेल रहे वार्ड 9 के भरत दर्जी और वार्ड 8 के दीपककुमार नाइ को पुलिस ने गिरफ्तार किया
सरदारशहर पुलिस ने ताल मैदान में झिंडीमिंडी पर जुआ खेल रहे वार्ड 9 निवासी 23 वर्षीय भरत दर्जी पुत्र हनुमानमल दर्जी और वार्ड 8 निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार नाइ पुत्र शंकर लाल नाइ को गिरफ्तार कर उनके पास से 1280 रुपए नगद बरामद किए हैं। हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने रविवार शाम 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया की जुआ खेल रहे 2 जनों को गिरफ्तार किया है।