स्याना: थाना खानपुर के ग्राम ठेरा कांचरोट में युवक ने गांव के चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Siyana, Bulandshahr | Jul 2, 2026
थाना खानपुर के ग्राम ठेरा कांचरोट में एक युवक ने गांव के ही चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को ग्राम निवासी रोहित ने बताया कि गांव के ही चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।