रीगा: रीगा के योगिवाना में ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग चालक की मौत, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल
Riga, Sitamarhi | Jun 19, 2026 रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत योगिवाना गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चला रहे एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।