🗳️ मतदाता जागरूकता की ओर मुजफ्फरपुर का बड़ा कदम!
महंथ दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM College) में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, निर्वाचन क्विज और एनसीसी की नुक्कड़ नाटक "वोट का महत्व" के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना ही मतदान की पहली शर्त है। उन्होंने सभी 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं, विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले छात्र-छात्राओं और महिलाओं से ईसीआईनेट ऐप या ऑफलाइन माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की। उनका संदेश स्पष्ट था—"कोई भी मतदाता छूटे नहीं।"
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा की गई तथा सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। जिला निर्वाचन विभाग ने बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के माध्यम से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा लोकतंत्र की इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपका वोट है—पहले नाम जुड़वाइए, फिर मतदान कीजिए।
#MDDMCollege #ElectionCommission #ECINet #FirstTimeVoter #VoteForIndia
Musahri, Muzaffarpur | Jul 28, 2026