पिंड्रा: बौलिया में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान और बाइक जलकर हुआ खाक
वाराणसी के बड़ागांव विकासखंड के ग्राम सभा बौलिया मैं प्रधान पति संजय जायसवाल के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। भीषण आग को देखकर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी में सकट के बाद आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार आग में सामान के साथ एक बाइक जल गया।