शिवपुरी नगर: अपराधियों में खौफ: फिजिकल थाना प्रभारी ने टीम के साथ संभाली कमान, हिस्ट्रीशीटरों के घर दी दबिश
शिवपुरी शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से फिजिकल थाना पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। शनिवार रात साढ़े 8 बजे फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सघन गश्त की। इस दौरान पुलिस ने इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटरों और संदिग्ध बदमाशों के ठिकानों पर अचानक दबिश देकर उनकी गतिविधियों का जायजा लिया