नवाबगंज: बाराबंकी में पानी की पाइपलाइन टूटी, जलापूर्ति बाधित, जल्द सही कराने की मांग
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबटावन पश्चिम में पानी की मुख्य पाइपलाइन टूट गई है। इससे कई घंटों से जलापूर्ति बाधित है, जिससे वार्ड वासियों में आक्रोश है।यह घटना फियर बेकरी के पीछे सऊद के आवास के समीप हुई। जलकर विभाग द्वारा कुछ घंटे पहले ही यहां नई पाइपलाइन बिछाई गई थी।