गोविंदगढ़: नौगांवा क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी को किया गया लाइन हाजिर
रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार की बताई जा रही है, जो पुलिया नंबर 85 के पास हुई। मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी ट्रक चालक के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।