चक्रधरपुर शहर के बड़ा बाजार स्थित पंडित हाता, वार्ड संख्या-10 में श्री श्री राजराजेश्वरी शीतला माता पूजा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय वार्षिक पूजा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में हुआl पूजा महोत्सव के प्रथम दिन मुक्तिनाथ धाम घाट से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माता शीतला की भव्य घट यात्रा निकाली गईl