वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा मामले में वेस्ट बंगाल से फरार 1 एजेंट को दिल्ली से किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने वेस्ट बंगाल के फरार एजेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शामोल शेन के रूप में हुई है। यह वेस्ट बंगाल के अशोक नगर इलाके का रहने वाला है। इसपर आरोप है, कि इसने बांग्लादेश के एक नागरिक को भारत का फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करवाया था। फिर उसी डॉक्यूमेंट के आधार पर विजा बनवाकर फेक रसियन विजा भी तैयार करवाया।