बहराइच: कोतवाली नगर पहुंचे AIMIM पदाधिकारियों ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में नाजिया इलाही खान पर कार्रवाई की मांग की
कोतवाली नगर पहुंचे एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने नाजिया इलाही खान द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में एक शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस मामले में बुधवार को जिलाध्यक्ष फिरोज बागबान ने बताया कि नाजिया इलाही खान द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।