अनूपपुर: पीएम जनमन सड़क मामले में लीपापोती के आरोप, मिट्टी हटाकर गुणवत्ता दिखाने की कोशिश!
अनूपपुर। जिले की ग्राम पंचायत पड़ौर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शिकायतें सामने आने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर डाली गई मिट्टी हटाकर गुणवत्ता सही दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए ऑटो और मजदूर लगाकर सड़क की वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया गया।