छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नमना कला स्थित मिशन ग्राउंड के पास बैठे दो युवकों एजाज सोनकर और आयुष सोनकर पर एक व्यक्ति ने अचानक पीछे से एयर गन से हमला कर दिया। भागने के दौरान आयुष को एयर गन के छर्रे लगे, जबकि दूसरा युवक भी घायल हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर ने उन पर धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद दोनों युवकों ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हथियार जब्त करने की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण करवाकर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि इस्तेमाल किए गए हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#ChhattisgarhNews #Ambikapur #CrimeUpdate #SurgujaPolice #BreakingNews #FatafatNews