#कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: आरोपी मालिक नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली..!
प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फैक्ट्री मालिक नौशाद को मंगलवार तड़के करीब 4 बजे सराय अकिल इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था।
वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके हैं।
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक नौशाद, उसकी पत्नी शबाना और बेटे समेत परिवार के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शबाना को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इससे पहले रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से लगभग 400 मीटर दूर बनाए गए गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। मामले में थाना प्रभारी विकास सिंह समेत 3 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच और 2 सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
फैक्ट्री में विस्फोट की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला ने बिजली का खंभा गिरने के बाद बारूद में तेज धमाका होने की बात बताई थी। मामले की जांच जारी है।
#Kaushambi #Prayagraj #FirecrackerFactory #Blast #Explosion #PoliceEncounter #Nausad #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #PrayagrajNews #KaushambiNews