#कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने उठाए गंभीर सवाल, मुआवजा बढ़ाने की मांग..!
कौशांबी। अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत के बाद सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हादसे को लेकर सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की।
सांसद ने सवाल उठाया कि यदि फैक्ट्री का लाइसेंस वर्ष 2024 में ही रद्द हो चुका था, तो इसके बावजूद करीब दो साल तक वहां पटाखा निर्माण कैसे होता रहा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में बारूद वहां तक कैसे पहुंचा और किसके संरक्षण में यह गतिविधियां चलती रहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग
पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कार्रवाई केवल निचले स्तर के लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। यदि निगरानी या कार्रवाई में लापरवाही बरती गई है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। उन्होंने संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
मृतकों के परिजनों का मुआवजा बढ़ाने की मांग
सांसद ने मृतकों के परिवारों को दिए जा रहे दो लाख रुपये के मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए आर्थिक सहायता बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को उचित मदद मिलनी चाहिए और मामले की राज्य स्तर पर जांच कराई जानी चाहिए।
पुष्पेंद्र सरोज ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो वह इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।
#Kaushambi #FirecrackerFactory #Explosion #PushpendraSaroj #SP #UttarPradesh #BreakingNews #Investigation #Compensation #PrayagrajNews