नगरी: बेलरगांव में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
Nagri, Dhamtari | Jul 14, 2026 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बेलरगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कैलाश प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुआ।