बिजनौर: बिजनौर के गांव सुआहेड़ी में पुल से नीचे गिरने से ट्रक चालक सहित दो लोगों की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Dec 3, 2024 मंगलवार को समय करीब 12:00 बजे नजीबाबाद मार्ग स्थित गांव सुआहेड़ी में पुल से नीचे अचानक रेलिंग तोड़ते हुए ट्रक गिर गया। हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है। कि ट्रक तेज गति में था। अचानक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा