बिजनौर: हल्दौर क्षेत्र में गांव पावटी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान सहकारी समिति के एमडी की मौत, दूसरा घायल
Bijnor, Bijnor | Dec 3, 2024 हल्दौर थाना क्षेत्र में गांव पावटी के पास अज्ञात वाहन ने सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि एक बाइक में टक्कर मार दी हादसे में सहकारी समिति के एमडी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी सहकारी समिति के एमडी गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।