बिजनौर: गांव दयालवाला में ग्राम प्रधान ने विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बनाई गई समिति पर नीलामी में हेरा-फेरी का आरोप लगाया
Bijnor, Bijnor | Dec 2, 2024 बिजनौर में आज सोमवार को समय करीब 11:00 बजे गांव दयाल वाला के प्राथमिक विद्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब ग्राम प्रधान लाल सिंह ने विद्यालय के तीन अध्यापकों द्वारा बनाई गई समिति पर नीलामी में हेरा फेरी का आरोप लगाया है। विद्यालय में खड़े 16 यूकेलिप्टस के पेड़ व एक पॉप्युलर के पेड़ को सस्ते दामों में बेचने का आरोप लगाया है।