बिजनौर: मंडावर के चंदक क्षेत्र में जंगल में मिला विशालकाय अजगर, लोगों ने वन विभाग की टीम को दी सूचना
Bijnor, Bijnor | Dec 3, 2024 बिजनौर में मंगलवार को समय करीब 12:00 बजे मंडावर थाना क्षेत्र के चंदक इलाके के जंगल में लोगों को एक विशालकाय अजगर साँप दिखा तो उनके देखकर होश उड़ गए। सांप को देखने लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। काफी देर तक लोग सांप को देखने वाले वहीं पर मौजूद खड़े रहे।