बहराइच: दीवानी न्यायालय से कलेक्ट्रेट परिसर तक अधिवक्ताओं ने किया हल्लाबोल प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट परिसर तक अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर को संबंध में जानकारी देते हुए जिला बार एसोसिएशन बहराइच के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा लखनऊ में बर्बरता की गई है जिसको लेकर अधिवक्ता आक्रोर्षित हैं। इसी को लेकर आज प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है।