सहारनपुर: नुमाइश कैंप में दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, खिले चेहरे
समग्र शिक्षा अभियान के तहत नगर खंड संसाधन केंद्र नुमाइश कैंप में दिव्यांग बच्चों के लिए उपस्कर एवं उपकरण वितरण शिविर शनिवार दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल पहुंचे। अधिकारियों ने शिविर में दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए।