भगवानपुर: दीपावली, छठ पर्व और काली पूजा को लेकर भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
दीपावली, छठ पर्व और काली पूजा को लेकर शुक्रवार को शाम करीब चार बजे शांति समिति की बैठक थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि पटाखा बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस लेना आवश्यक है।