जलालाबाद: छोटी मिघौल गांव में जमीन विवाद के दौरान मारपीट, महिला से अभद्रता का आरोप, सात दबंगों पर रिपोर्ट दर्ज
अल्लाहगंज, शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव मिधौल छोटी में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित राजवीर पुत्र सेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चन्नी और नल की टोंटी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित रामपाल, अश्वनी आदि ने घर में घुसकर मारपीट की.