सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय केसरिया के परिसर में एक विशेष शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया। जानकारी सोमवार शाम करीब 04 बजे मिली।