श्रीनगर: श्रीनगर नगर निगम में कर वसूली और सेवाओं की प्रभावी समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने नगर निगम श्रीनगर के कर, स्थापना, लेखा और निर्माण अनुभागों का निरीक्षण कर कर वसूली प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का निरीक्षण कर उनके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के भी आदेश दिए।