हुज़ूर: बजरिया थाना इलाके में चाय नाश्ते के होटल के संचालक को दहाड़े अज्ञात चार बदमाशों ने किडनैप कर लिया।
Huzur, Bhopal | Apr 18, 2024 बजरिया थाना इलाके में चाय नाश्ते के होटल के संचालक को दिन दहाड़े अज्ञात चार बदमाशों ने किडनैप कर लिया। बदमाश युवक को कोच फैक्ट्री स्थित एक गोडाउन में ले गए। वहां उसे बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक जमकर पीटा। बाद में आरोपियों ने युवक को छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने अपहरण मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।