बड़गांव: नगर निगम उदयपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में हासिल की 13वीं रैंक, कलेक्टर ने बढ़ाया कार्मिकों का हौसला
स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 में देशभर में 13वीं रैंक हासिल करने पर शनिवार को जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक नमित मेहता नगर निगम पहुंचे। उन्होंने सफाई टीम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अब लक्ष्य टॉप-3 में पहुंचने का होना चाहिए। आयुक्त अभिषेक खन्ना की अगवानी में आयोजित बैठक में श्री मेहता ने सफाई कार्य में लगे कार्मिकों की सराहना की.