संदेश: देउआर गांव में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत से घर में मचा कोहराम, परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव में मंगलवार की देर शाम ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। वहीं परिजन द्वारा प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर पर ही इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला के मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव निवासी गुड्डू कुमार की 22 वर्षीया पत्नी