पाकरटांड: पाकरटांड थाना क्षेत्र में गाय, बैल और बकरी की चोरी, डीएसपी ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई
पाकरटांड थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रात में गाय बैल बकरी मवेशी की चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही ।इस संबंध में सोमवार को 1:00 बजे डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं किया है ,हालांकि मौखिक रूप से जानकारी मिली है। जैसे ही लिखित शिकायत मिलती है जांच के बाद कार्रवाई होगी।