अटेर: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की जिला अस्पताल में पांचवें दिन भी जारी रही हडताल,स्वास्थ्य सेवाएं हो रही प्रभावित
Ater, Bhind | Jun 6, 2026 भिण्ड। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के पांचवें दिन शनिवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताया और अपनी मांगों को सरकार से जल्द पूरा करने की मांग की। जब तक मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी