झाडोल: धार विद्यालय में दो नवीन कक्षा कक्षों का शुभारंभ
Jhadol, Udaipur | Jul 16, 2024 शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध चौकसी ग्रुप की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार में दो नवीन कक्षा-कक्षों की सौगात दी गई। इन कक्षा-कक्षों का शुभारंभ चौकसी ग्रुप की सीएसआर हेड श्रीमती नम्रता चोकसी मैडम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमसा के एडीपीसी वीरेन्द्र यादव ने की।