चांदवा: युवा आजसू को मिली नई मजबूती, तीन प्रखंड प्रभारी नियुक्त
आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार अभियान के तहत लातेहार प्रखंड में युवा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उज्जवल गुप्ता, श्रीकांत पासवान एवं लवकुश यादव को युवा आजसू का प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे यह नियुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय के निर्देशानुसार हुई है।