मधेपुरा: मारपीट केस के फरार अभियुक्त मोहम्मद महकिस को भर्राही थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
भर्राही थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर मारपीट केस के फरार अभियुक्त मोहम्मद महकिश को महेसुआ गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया न्यायालय आदेश के बाद गिरफ्तार मारपीट केस के अभियुक्त मोहम्मद महकिस को जेल भेज दिया।