मधेपुरा: मधेपुरा में धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद उन नबी का पर्व, जगह-जगह तैनात थे पुलिस जवान
मधेपुरा में सोमवार को ईद ए मिलाद उन नबी को धूमधाम से मनाया गया। मान्यता है कि इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचा। इस पर्व को नवी मोहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। इस अवसर पर मधेपुरा में जुलूस भी निकाला गया।