मधेपुरा: बीएनएमयू में M.Ed में नामांकित छात्रों का 18 से 24 सितंबर तक होगा पंजीयन, डीएसडब्ल्यू ने दी जानकारी
बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने M.Ed में नामांकित छात्र-छात्राओं के पंजीयन की तिथि जारी कर दी है। डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि M.Ed सत्र 2023-25 में नामांकित छात्र-छात्राओं का पंजीयन 18 से 22 सितंबर तक होगा। जबकि विलंब शुल्क की ₹500 के साथ 23 और 24 सितंबर को भी पंजीयन करवा सकते हैं।