करहल: करहल क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, नगदी और जेवर लेकर हुए फरार
करहल थाना क्षेत्र के पैरार शाहपुर में अज्ञात चोरों ने कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं 66 हजार रुपए की नगदी और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।