हज़ारीबाग: C-Vigil एप पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने 100 मिनट में कार्रवाई का आश्वासन दिया
विधानसभा चुनाव 2024 में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में आयोग के साथ साथ मतदाताओं की भी सजग भूमिका जरूरी है। इसके लिए चुनाव आयोग ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए C-Vigil मोबाइल एप मतदाताओं के लिए बनाया है । एप के माध्यम से आम नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत कर सकते है |