बुधवार को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पुराने शहर में जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री के साथ मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एंव नगर परिषद की टीम भी मौजूद रहीं।इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़के और बिजली व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।