चित्तौड़गढ़: कोटा झालावाड़ मार्ग पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 938 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ भदेसर क्षेत्र के 3 युवक गिरफ्तार
सीबीएन कोटा ने मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की. मंदसौर क्षेत्र से नागौर इलाके में डोडा चूरा सप्लाई के लिए जा रहे भदेसर क्षेत्र के तीन युवकों को पकड़ा और दो पिकअप से 938 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया. सीबीएन कोटा की विज्ञप्ति में बताया गया कि DNC नरेश बुन्देल के निर्देशन में उक्त कार्रवाई की गई.