नवाबगंज: गन्ना भुगतान रुका तो भड़के किसान, 18 मई को तहसील में करेंगे प्रदर्शन
नवाबगंज में ओसवाल शुगर मिल पर किसानों का दो साल से गन्ना भुगतान बकाया होने से नाराजगी बढ़ गई है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष ने मंगलवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि 18 मई को किसान तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि मंडल आयुक्त द्वारा भुगतान प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उनका आरोप है कि शासन