गया टाउन सीडी ब्लॉक: बोधगया थाना क्षेत्र के एक प्लंबर मिस्त्री के बैंक खाते में 294 करोड़ रुपए की राशि आने का गया पुलिस ने किया खंडन
बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव निवासी विकास कुमार के बैंक खाते में 294 करोड़ रुपए की राशि आने पर गया पुलिस ने खंडन किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि साइबर डीएसपी के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर जियो पेमेंट बैंक खाता का सत्यापन किया गया।जिसमे यह पाया गया कि उक्त खाते में 429.84 पैसा हीं उपलब्ध है।