मानिकपुर: पति-पत्नी और वो के बीच जमकर हुई मारपीट, तमाशा बन गई भीड़ ने सड़क में लगाया लंबा जाम, वीडियो हुआ वायरल
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे जंक्शन स्टेशन के सामने आज सुबह करीब 8:30 बजे दो महिलाओं और एक युवक के बीच जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में बुर्का पहनी महिला युवक की पत्नी और साड़ी पहनी महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। पत्नी और प्रेमिका के विवाद के बीच युवक ने प्रेमिका की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।