भीलवाड़ा: निवलिया में निर्माणाधीन इमारत पर पत्थर काटते समय ग्राइंडर मशीन की चपेट में आया मजदूर, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर
निवलिया में एक निर्माणाधीन इमारत पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे ग्राइंडर मशीन से पत्थर काटते वक्त एक मजदूर ग्राइंडर मशीन की चपेट में आ गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां से उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।