बेगूसराय: दून पब्लिक स्कूल में राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू, दर्जनों खिलाड़ी होंगे शामिल
दून पब्लिक स्कूल में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को राज्य शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष समीर शेखर, विद्यालय प्राचार्य गणेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए राज्य शतरंज संघ के सचिव ने पूरी जानकारी दी.