बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में DM तुषार सिंगला की अध्यक्षता में सोमवार के दोपहर 2:00 बजे जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि शामहो प्रखंड से पिछले 6 माह से चिकित्सा अपशिष्ट का उठाव नहीं हो रहा है, जिस पर जिला पदाधिकारी ने सूर्य ग्रहण लखीसराय में कार्य कर रहे हैं एजेंसी से तालमेल कर उठाव करने का निर्देश दिया.